नर्मदापुरम।सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत एक रेडियो-कॉलर युक्त नर बाघ, आयु लगभग 3 वर्ष, जो विगत 6 माह से नर्मदापुरम के सामान्य वनमंडल के रहवासी क्षेत्रों के आसपास घूम रहा था जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत थी ।इस बाघ को दिनांक 01.जुलाई. 2026 को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर पुनः कोर क्षेत्र में छोड़ा गया था।किंतु वह फिर से रहवासी क्षेत्र के आसपास दिखाई देने लगा था। मानव वन्य जीव द्वंद्व की स्थिति की संभावना निरंतर बनी हुई थी। इस संबंध में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, मध्य प्रदेश से अनुमति प्राप्त कर उक्त बाघ को सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर वन विहार भेजा जा रहा है।यह रेस्कयू अभियान सतत मेहनत, तकनीकी ट्रैकिंग, 5 हाथियों एवं मैदानी दलों के समन्वित प्रयासों से संचालित किया गया। सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एवं सामान्य वनमंडल की संपूर्ण टीम के साथ-साथ डॉ. गुरुदत्त शर्मा, डॉ. प्रशांत देशमुख एवं डॉ. हमजा फारूकी की विशेष भूमिका रही।
*🟢👉 सामान्य वनमण्डल के रहवासी क्षेत्र के आसपास घूमने वाले बाघ का रेस्क्यू किया गया*.......*🟢👉बाघ को रेस्क्यू कर वन विहार भेजा गया*
July 16, 2026
0
