Type Here to Get Search Results !

*🔴👉लोकायुक्त टीम ने आजीविका मिशन के दफ्तर में दी दबिश , रिश्वत लेते 3 रंगे हाथों गिरफ्तार*...... *🔴👉सहायक विकासखंड प्रबंधक सहित तीन को 20,000 रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा*


नर्मदापुरम/इटारसी।आदिवासी विकासखंड केसला में  लोकायुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन में  जनपद पंचायत कार्यालय में स्थित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यालय में चल रहे रिश्वतखोरी का भंडाफोड़ करते हुए टीम ने सहायक विकास खंड प्रबंधक सहित तीन लोगों को 20,000 रुपय की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सुनैया बरकड़े की शिकायत पर लोकायुक्त एसपी दुर्गेश कुमार राठौड़ ने जाल बिछाया। शुक्रवार, 10 अप्रैल को जैसे ही आवेदिका रिश्वत की राशि लेकर कार्यालय पहुंची, टीम ने दबिश दी। मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र गुप्ता ने यह राशि क्लस्टर फेडरेशन मैनेजर श्रीमती कामिनी राजपूत और चपरासी कृष्णा धुर्वे के माध्यम से स्वीकार की। मौके पर मौजूद लोकायुक्त दल ने तीनों को धर दबोचा। उक्त कारवाई पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश एवं डीआईजी मनोज सिंह के मार्गदर्शन में हुई। इस कार्रवाई में लोकायुक्त की टीम ने पूरी सतर्कता बरती। ट्रैप दल में डीएसपी अजय मिश्रा, निरीक्षक रजनी तिवारी, घनश्याम मर्सकोले और प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा-7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से जनपद पंचायत और मिशन के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.