Type Here to Get Search Results !

*🟣👉सट्टे सहित अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन*

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सलीम खान एवं सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष सचिन निगोते के साथ प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को ज्ञापन सौंपकर नर्मदापुरम नगर में  अवैध शराब सहित सट्टे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अवैध शराब की बिक्री, होम डिलीवरी और सट्टे के कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर  कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, सेवादल अध्यक्ष सलीम खान, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष सचिन निगोते, प्रदेश महासचिव यंग ब्रिगेड अमित खत्री, यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव विक्की आर्य, सेवादल प्रदेश सचिव दीपक सिसोदिया, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नेहा चावरे, चंद्रगोपाल मलैया, मधुसूदन यादव, अजय सैनी, सूरज तिवारी, शिवमंगल सिंह चौहान, आनंद थापक, शैलेंद्र तोमर, लखन लाल यादव, गफ्फार खान, नीरज सैनी, राजकुमार यादव, धीरज बहोतरा सहित बड़ी संख्या में सेवादल और यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.