नर्मदापुरम । जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में देहात थाना टी आई ऊषा मरावी और उनकी टीम ने टायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने बताया कि 14 जुलाई को फरियादी रजत शलुजा द्वारा एचपी पेट्रोल पंप बाबई रोड से 07 टायरो को जिसकी कीमत करीब 1,75,000 रुपये का अज्ञात चोर द्वारा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देहात थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।इस दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पिपरिया निवासी जित्तू अहिरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपने साथी शैलेश के साथ मिलकर पिकअप वाहन में टायर रखकर चोरी करना स्वीकार किया।इस दौरान दूसरे आरोपी शैलेश को भी तलब कर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी जित्तू के साथ मिलकर टायर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर बताये स्थान से चोरी किये 07 टायर कीमती करीब 1,75,000 रुपये के आरोपी के कब्जे से बरामद किये । बाद मामले में अन्य आरोपी दिनांक को वाहन महिंद्रा पिकअप क्रमांक MP 09 GH 2419 से चोरी करना स्वीकार किया जो आरोपी शैलेश से घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप कीमती करीबन 06 लाख रूपये की जप्त की गई । उक्त कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी उषा मरावी, सउनि प्रवीण शर्मा, सुखनंदन नर्रे, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, महेंद्र सिंह धुर्वे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, सायबर सैल आरक्षक दीपेश सोलंकी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।
*🟢👉पौने दो लाख के टायर चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*
July 16, 2026
0
