Type Here to Get Search Results !

*🟢👉आबकारी टीम की कार्रवाई, 28 लीटर हाथ भट्टी शराब सहित 650 किलो महुआ लाहन जब्त*


नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी  में  डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम द्वारा वृत्त औद्योगिक क्षेत्र इटारसी के अंतर्गत ग्राम सोनतलाई, कोठा, बटकुई, ग्वाडी एवं बिछुआ में विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान  आबकारी एक्ट, के अंतर्गत 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। आबकारी दल ने मौके से 28 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 650 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया।जब्त की गई मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 70 हजार 600 रुपये आंकी गई है। आबकारी विभाग द्वारा जब्त सामग्री के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.पी. अहिरवार सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.