Type Here to Get Search Results !

*🟢👉वीआईपी मुख्य मार्ग पर खड़ी सेंट पॉल स्कूल की बसों की हुई जांच*......... *🟢👉ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर जाकर की कारवाई*


नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात टी आई सुनीता पटैल ओर उनकी टीम ने सेंट पॉल स्कूल कोठी बाजार की स्कूल बसों ओर मैजिक वाहन की जांच की गई।इस दौरान वाहनों के दस्तावेज, अग्नि शामक यंत्र फर्स्ट एड बॉक्स, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की समझाइश दी गई।इस संबंध में यातायात टी आई सुनीता पटैल का कहना है कि स्कूल प्रबंधन को  समझाइश दी गई है कि मुख्य मार्ग पर बसों को खड़ा ना कराए , बसों के दस्तावेज अपडेट रखे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.