Type Here to Get Search Results !

*🟢👉अड़ीबाजी कर मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*


नर्मदापुरम। कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार आसमाजिक तत्वो के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।ज्ञात हो कि 7 जुलाई को  फरियादी शुभम खंडारे निवासी एसपीएम पुलिया के पास ने रोहित एवं विजय रैकवार के विरुद्ध पैसो की मांग को लेकर डंडों से मारपीट करने की रिपोर्ट की थी।जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 296 (b), 115(2), 351(3), 3(5), 119 (1) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। इस मामले में  पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपी रोहित चाबरिया एवं विजय रैकवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है । प्रकरण की विवेचना जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.