Type Here to Get Search Results !

*🟣👉60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बनखेड़ी पुलिस की कार्रवाई*



नर्मदापुरम/बनखेड़ी |  जिले की बनखेड़ी पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर  कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त की है।पुलिस के अनुसार, बनखेड़ी क्षेत्र में ग्राम जमुनिया रणघीर से अवैध कच्ची महुआ शराब लाकर सस्ते दामों पर बेचने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर थाना बनखेड़ी पुलिस ग्राम खामखेड़ी पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी कमलेश अहिरवार (54 वर्ष), निवासी ग्राम जमुनिया रणघीर को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास चार प्लास्टिक के कुप्पों में रखी प्रत्येक में 15-15 लीटर, कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त काले रंग की प्लेटिना-100 मोटर साइकिल भी जब्त कर ली।आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।उक्त कार्रवाई  निरीक्षक विजय सनस और उनकी पुलिस टीम के द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.