नर्मदापुरम /जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली टी आई गौरव सिंह बुंदेला और उनकी टीम के द्वारा सजग प्रहरी अभियान के तहत आदमगढ़ क्षेत्र में जाकर आम जनों को सजग प्रहरी अभियान के सम्बन्ध में बताया। एवं जागरूक किया गया, साथ ही कंट्रोल रूम के नंबर भी नोट कराया गया।आए दिन लोगों के साथ साइबर ठगी घटनाएं हो रही है, जिसकी वजह से लोगों के खातों पर साइबर फ्रॉड अपना हाथ साफ कर रहे हैं। नर्मदापुरम पुलिस का आम जनता से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं करें, ना ही किसी के कहने पर कोई पेमेंट करें जिससे आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। सजग प्रहरी अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने अपने स्टाफ के साथ पहुंचकर आम नागरिकों को इसकी जानकारी दी।
*🟣👉नर्मदापुरम पुलिस सजग प्रहरी अभियान के माध्यम कर रही लोगो को जागरूक*.........*🟢👉सायबर ठगों से सावधान रहे, किसी भी अनजान लिंक को डाउनलोड नहीं करें,न ही उसे क्लिक करें*
July 10, 2026
0
