नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ राजीव द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने बांद्राभान के समीप घेराबंदी कर एक कार से लगभग 9 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी टीम द्वारा बांद्राभान रोड नाकाबंदी कर एक का पीछा कर पकड़ा इस दौरान कार चालक गाड़ी से कुंदकर गाड़ी को लावारिस छोड़कर भाग निकला।जब टीम ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें 9 पेटी अवैध शराब बरामद की जो कि 87 लीटर है । बताया गया कि कार से देसी मदिरा और बीयर बरामद हुई है। आबकारी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की है। उक्त कार्रवाई में एडीईओ आर.पी. अहिरवार वृत्त प्रभारी, मुख्य आरक्षक दुर्गाप्रसाद मांझी, रघुवीर प्रसाद निमोदा और आरक्षक सुरेश सिकरिया की सराहनीय भूमिका रही।
*🟢👉जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम की कार्रवाई*.........*🟢👉कार में रखी 9 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी गाड़ी छोड़कर भागे*
July 06, 2026
0
