Type Here to Get Search Results !

*🟢👉पुलिस ओर आबकारी की संयुक्त कार्रवाई, कार से अवैध शराब बरामद*........*🟢👉 आदतन बदमाश की कार से अवैध शराब के साथ एक रिवॉल्वर ओर चाकू भी बरामद*



नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक सहित जिला आबकारी अधिकारी राजीव द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में आबकारी ओर पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कुल  63 लीटर सहित बिना नंबर की बलेनो कार व एक रिवाल्वर बिना मैग्जिन   एक चाकू कुल मशरुका 5,41,000/-रूपये का जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत आदतन आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में बताया गया कि  सहायक जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी दीपक अहिरवार पिता अशोक अहिरवार  गैरिज लाईन हाल महिमा नगर निवासी के कब्जे से फेफरताल से एक बिना नंबर की मारुती बलेनो कार में रखी अवैध शराब के 07 पेटी , 180 ML के कुल 350 पाँव क्वाटर एवं  एक देशी पिस्टल (रिवाल्वर) बिना मेग्जिन की व एक खटकेदार चाकू जब्त किया गया। मामले में अवैध हथियार जप्त होने से आबकारी विभाग को अवैध हथियार संबंधी प्रकरण कायम करने का प्रावधान नहीं होने से आरोपी दीपक अहिरवार को अभिरक्षा में लेकर सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त(अ) के द्वारा मय पत्र संलग्न जप्ती थाना देहात में सुपुर्द किया गया ।आबकारी के मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा विधिवत कारवाई कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 404/2026 धारा 34(2) आब.अधिनियम एवं  25 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय नर्मदापुरम पेश किया गया । गौरतलब रहे कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही थाना देहात एवं थाना कोतवाली में लड़ाई झगड़ा ,मारपीट , अवैध शराब के कुल 16 मामले पंजीबद्ध है । उक्त कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक उषा मरावी, सउनि दिनेश मेहरा, सउनि सुखनंदन नर्रे, सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, आरक्षक जितेंद्र सिंह राजपूत , सुनील साहू एवं आबकारी विभाग नर्मदापुरम की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.