नर्मदापुरम/इटारसी। पथरौटा थाना अंतर्गत ग्राम तीखड़ के पास मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर -ट्रॉली खर्रा नदी के बिना रैलिंग के पुल पर से अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर -ट्रॉली पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।इस घटना में लगभग एक दर्जन से ज्यादा मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।आसपास के लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में अधिकांश संख्या महिला मजदूरों की है। जिन मजदूरों को रेफर किया है उनमें मंगाबाई, मंगिया बाई , मीठीबाई, सभी निवासी मानागांव, नर्मदीबाई , श्यामलता और पुष्पा शामिल हैं। बताया गया कि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही किया जा रहा है,इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल बताये जा रहे हैं।
*🟢👉बिना रैलिंग के पुल पर मजदूरों से खचाखच भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी*...... *🟢👉एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल*
July 05, 2026
0
