नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा लगातार संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में संयुक्त दल द्वारा 23 एवं 24 जून 2026 को तहसील डोलरिया अंतर्गत ग्राम नानपा में अवैध रूप से रेत का भंडारण पाए जाने पर प्रभावी कार्रवाई की गई।निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित रेत मिलने पर संबंधित स्थल पर तत्काल रोक लगाते हुए समस्त रेत को जप्त किया गया। जप्त रेत को डंपरों के माध्यम से तहसील परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है, ताकि आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के अनुसार जप्त रेत के निस्तारण एवं अवैध रेत भंडारण से संबंधित प्रकरण पंजीबद्ध करने की कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में नायब तहसीलदार डोलरिया श्री आलोक भद्र, खनि निरीक्षक सुश्री पिंकी चौहान, प्रभारी खनि निरीक्षक कृष्णकांत परस्ते, डोलरिया पुलिस टीम सहित राजस्व एवं खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।
*🟣👉अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई*........*🟣👉नानपा में अवैध रूप से संग्रहित रेत जप्त, प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू*
June 24, 2026
0
