Type Here to Get Search Results !

*🟣👉पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में देहात थाना पुलिस की कार्रवाई*........*🟢👉पुलिस ने टाटा टियागो कार से 9 पेटी अवैध शराब जब्त की, आरोपी गिरफ्तार*

 
नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में देहात थाना प्रभारी ऊषा मरावी और उनकी टीम ने एक कार को जब्त कर उसमें रखी 9 पेटी अवैध शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि  मुखबिर की सूचना पर सिल्वर रंग की टाटा टियागो कार में रेत स्टाक के पास कुलामड़ी बायपास रोड पर  रोककर गाड़ी में बैठे व्यक्ति को उतारकर नाम पता पूछते उसने अपना नाम चंद्रेश गौर भोपाल का होना बताया। कार की तलाशी लेने पर  कार क्रं.MP04 CT7529 को तलाश करने पर उक्त कार की डिक्की में देशी मदिरा शराब की 09 पेटी खाकी के कार्टून की भरी मिली। कुल 446 क्वाटर देशी मदिरा शराब 80.28 लीटर कुल कीमती मशरुका 3,55,000/-रूपये की जप्त कर करवाई की गई।आरोपी चंद्रेश गौर  भोपाल के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कारवाई की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।उक्त कार्रवाई में निरीक्षक उषा मरावी, उनि खुमान सिंह पटेल , सउनि प्रवीण शर्मा,  प्रधान आरक्षक नवीन दुबे,आरक्षक कपिल विश्वकर्मा जितेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह धुर्वे, संदीप कटारे ,जितेंद्र नरवरे, चालक आर. राकेश मेहरा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.