नर्मदापुरम/ साइबर अपराधों से बचाव को लेकर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, नर्मदापुरम में बुधवार को साइबर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को सोशल मीडिया फ्रॉड, OTP ठगी और नए डिजिटल अपराधों से सतर्क करना था। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में महिला थाना प्रभारी श्रीमती मौर्य और देहात थाना प्रभारी श्रीमती ऊषा मारवी शामिल हुईं।श्रीमती मौर्य ने छात्रों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP किसी से साझा न करें और सभी अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड रखें। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर प्राइवेसी सेटिंग चेक करने की सलाह भी दी। वहीं श्रीमती ऊषा मारवी ने "डिजिटल अरेस्ट" जैसे नए साइबर अपराध के तरीके समझाए। उन्होंने बताया कि ठग खुद को पुलिस या CBI अधिकारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और लोगों को डराकर पैसा मांगते हैं। उन्होंने साफ किया कि भारत में कोई भी सरकारी एजेंसी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। ऐसे कॉल आते ही तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पी.पी. नरवरे ने की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग डिजिटल है, इसलिए साइबर सुरक्षा की जानकारी हर युवा के लिए जरूरी है। सेमिनार में कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष अंकुर सक्सेना, देवेश तिवारी, चंद्राकर सर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया और पुलिस अधिकारियों से अपने सवाल पूछकर शंका दूर की। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवी प्रसाद मेहर और सूरज रायबरेल का विशेष सहयोग रहा।
*🟢👉शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में साइबर जागरूकता सेमिनार*......*🟣👉छात्रों को बताए डिजिटल ठगी से बचने के टिप्स*
June 24, 2026
0
