Type Here to Get Search Results !

*🟣👉कलेक्टर की संवेदनशील कार्यवाही से दिव्यांग बालक को तत्काल मिली व्हीलचेयर*.......*🟣👉दस्तावेजों का नवीनीकरण कर सामाजिक न्याय विभाग ने त्वरित उपलब्ध कराई सहायता*

नर्मदापुरम।कलेक्टर सोमेश मिश्रा के संवेदन शील दृष्टिकोण के चलते एक दिव्यांग बालक को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई गई। बुधवार को  मिथुन पुरी गोस्वामी अपने दिव्यांग पुत्र अक्षत पुरी गोस्वामी के साथ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के समक्ष उपस्थित हुए और व्हीलचेयर की आवश्यकता से अवगत कराया। आवेदक द्वारा दी गई जानकारी को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने तत्काल उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नर्मदापुरम डॉ बबीता राठौर को आवश्यक कार्रवाई कर अक्षत पुरी गोस्वामी को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में डिप्टी कलेक्टर एवं उप संचालक डॉ बबीता राठौर द्वारा हितग्राही के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी। हितग्राही की आवश्यकता एवं स्थिति को देखते हुए विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अक्षत पुरी गोस्वामी को जिला मेडिकल बोर्ड, नर्मदापुरम के समक्ष प्रस्तुत कराया गया, जहां उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नवीनीकृत किया गया। प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के उपरांत पात्रता अनुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा अक्षत पुरी गोस्वामी को व्हीलचेयर प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.