Type Here to Get Search Results !

*🟢👉देहात थाना पुलिस ने गुंडा सूची में दर्ज गुंडे को पकड़कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की*......*🟢👉अवैध शराब सहित स्कूटी और दो आरोपी गिरफ्तार*


नर्मदापुरम / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में देहात थाना प्रभारी ऊषा मरावी और उनकी टीम ने शराब माफिया को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में बताया गया कि पुलिस ने कुल 246 क्वाटर, 48 केन बीयर कुल 68.28 वल्क लीटर सहित बिना नंबर की एक TVS जुपिटर गाड़ी, 02 मोबाईल जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कारवाई की है। गुंडा सूची में दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। ग्राम डोंगरवाड़ा तरफ से कस्बा नर्मदापुरम की ओर आ रहे शराब तस्करों को ग्राम खोजनपुर पुलिया के पास से घेराबंदी कर पकडा गया । पकडे  गए आरोपी में आकाश मेषकर नर्मदापुरम एवं. राहुल निसरेले ग्वाल टोली नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया गया। कुल शराब 68.28 बल्क लीटर कीमत करीबन 23,940/ (तेईस हजार नौ सो चालीस) रूपये एवं बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कुटी कीमत करीबन 90 हजार रुपये एवं दो मोबाईल जिसमें एक मोबाईल ओप्पो कंपनी का एवं दूसरा मोबाईल रियलमी कंपनी का विधिवत जप्त कर किया गया। गौरतलब है कि उक्त आरोपी थाना कोतवाली नर्मदापुरम के गुंडा सूची में शामिल है, जिनके विरुद्ध कई मामले दर्ज है ।उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम एवं उनि अरविंद बेले, सउनि सुखनंदन नर्रे, सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, प्रकाश परते, आरक्षक प्रेम बडोदे, अनिल, महेंद्र सिंह धुर्वे, चालक आर. राकेश मेहरा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.