नर्मदापुरम /सिवनीमालवा।ग्राम बी जमानी में ग्रामीणों द्वारा आयोजित पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मेंगो गार्डन परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों से आए करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी बैलगाड़ियों की रफ्तार और कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान बैलगाड़ियों की तेज रफ्तार ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीणजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार मुकेश यादव हरदू, बैतूल, द्वितीय पुरस्कार राजकुमार शक्ति अंकल बी जमानी तथा तृतीय पुरस्कार गौरव रघुवंशी सावलखेड़ा को प्राप्त हुआ।इसके अलावा बुद्धू नाहरकोला, रघु पटेल रायबोर, प्यार सिंह भावंदा, गौरव रघुवंशी सावलखेड़ा, राघव पटेल बनाड़ा, चंदू पटेल पिपलिया कला, सरस पटेल बनाड़ा ओम पटेल नाहरकोला, मदनलाल धनगर बद्रीपुर, राजू पटेल पालनपुर प्रकाश खारीखेड़ा एवं सरस पटेल बनाड़ा सहित कुल 15 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।ग्रामीणों ने इस आयोजन को ग्रामीण खेल एवं संस्कृति को जीवंत बनाए रखने वाला बताया।आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, ग्रामीणों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।ग्राम बी जमानी के कल्लू सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण खेल परंपराओं को बढ़ावा देना एवं युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना है।
*🟢👉धूल उड़ाती दौड़ी बैलगाड़ियां, बी जमानी में हजारों दर्शकों के बीच रोमांचक प्रतियोगिता संपन्न*
June 16, 2026
0
