Type Here to Get Search Results !

*🔴👉पुलिस ने की सटोरियों के विरुद्ध कार्रवाई सट्टा सामग्री सहित 3 सटोरिए गिरफ्तार*

नर्मदापुरम/सोहागपुर। जिले में चल रहे सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ दी है। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में पुलिस के द्वारा जिले भर में सटोरियों, जुआरियों,ओर अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी श्रृंखला में सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी और उनकी टीम ने रेवा वनखेड़ी रोड के समीप से 3 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सट्टा सामग्री ओर नगदी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि हेमंत रघुवंशी , मोहम्मद अरशद,ओर जाहिद शाह को गिरफ्तार कर उनके पास से 1225 रुपए नगद सहित सट्टा सामग्री जब्त कर सट्टा एक्ट के तहत कारवाई की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.