नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर की जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रही है। जहां प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनसुनवाई में उपस्थित आवेदनकर्ता शैतान सिंह द्वारा अपनी बहू श्रीमती मोना यादव पति करन यादव, निवासी ग्राम पतलई, ग्राम पंचायत खेडला की समग्र आईडी गलत तरीके से ग्राम पंचायत गूजरवाड़ा, जनपद पंचायत माखननगर से जुड़ी होने संबंधी समस्या कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की गई।कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित समग्र आईडी को ग्राम पंचायत गूजरवाड़ा, जनपद पंचायत माखननगर से पृथक कर ग्राम पतलई, ग्राम पंचायत खेडला, जनपद पंचायत नर्मदापुरम में सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। समस्या के शीघ्र निराकरण से संतुष्ट होकर आवेदनकर्ता शैतान सिंह ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
*🟣👉कलेक्टर के निर्देश पर आवेदक की समग्र आईडी की समस्या का त्वरित हुआ निराकरण*
May 07, 2026
0
