Type Here to Get Search Results !

*🟣👉सोहागपुर में प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर अफसरों ने लगाई गई रेडियम पट्टियाँ*

नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिलेभर में संचालित “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभाग सोहागपुर में एसडीएम सुश्री प्रियंका भलावी एवं एसडीओपी संजू चौहान द्वारा संयुक्त रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम पट्टियाँ लगाकर रात्रि के समय होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।अक्सर यह देखा जाता है कि रात के समय बिना किसी रिफ्लेक्टर अथवा संकेत के चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली अन्य वाहनों के लिए खतरा बन जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रेडियम स्ट्रिप लगवाई, ताकि वे दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें। उपार्जन केंद्र पर उपस्थित एवं कतार में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भी रेडियम पट्टियाँ लगाई गईं, जिससे रात्रिकालीन आवागमन के दौरान उनकी दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। इस अवसर पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक सावधानियाँ बरतने की अपील भी की गई। प्रशासन द्वारा कहा गया कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ी दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.