Type Here to Get Search Results !

*🟣👉केसला पुलिस ने अवैध शराब सहित कार जब्त की, 21 पेटी अवैध शराब जब्त*...... *🟣👉दो पर मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार*.......*🟣👉बैतूल जिले से हो रही नर्मदापुरम में अवैध शराब की सप्लाई*

नर्मदापुरम/इटारसी। पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में इटारसी एसडी ओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में केसला थाना प्रभारी मदन पवार ओर उनकी टीम ने एक डिजायर कार से 21 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि 6 मई 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने नेशनल हाईवे- 46 पर घेराबंदी की, जहां एक सफेद मारुति डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई।इस दौरान पुलिस ने कार क्रमांक एमपी 04 सीई 3400 को रोककर जांच की तो उसमें अवैध रूप से ले जाई जा रही देसी प्लेन शराब की 21 पेटियां बरामद हुईं। कार चालक राज सिंह ठाकुर 29 वर्ष, निवासी न्यूयार्ड इटारसी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 189 लीटर है, जिसकी कीमत लगभग 80,000 रुपये और वाहन की कीमत 3,50,000 रुपये आंकी गई है।पूछताछ के दौरान आरोपी राज सिंह ने खुलासा किया कि उसने यह शराब शाहपुर एनएच-46 स्थित शराब दुकान के पीछे बने गोदाम से वहां के मैनेजर से 63,000 रुपये में खरीदी थी। पकड़ी गई 21 पेटियों में से 10 पेटियां राज सिंह की थीं।जबकि शेष 11 पेटियां नर्मदापुरम निवासी दीपक विश्वकर्मा की बताई गई हैं। आरोपी परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राज सिंह ठाकुर और दीपक विश्वकर्मा के विरुद्ध 34/2 आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब इस अवैध चेन में शामिल अन्य लोगों और शराब दुकान के मैनेजर की मिलीभगत की गहराई से विवेचना कर रही है। उक्त कारवाई में केसला थाना प्रभारी थाना प्रभारी  मदन पवार ,एएसआई कमलेश कवड़े,प्रधान आरक्षक उमेश रघुवंशी, बदामीलाल, आरक्षक हेमराज यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.