नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग के नवागत संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ पदभार ग्रहण करने से पहले रविवार शाम को सेठानी घाट पहुंचकर विधि विधान से मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया। ज्ञात हो कि पूर्व कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी के तबादले के बाद मध्यप्रदेश शासन ने नर्मदापुरम में कमिश्नर श्रीकांत बनोठ की पदस्थापना की है। सेठानी घाट पर पहुंचने पर कमिश्नर श्रीकांत बनोठ ने मां नर्मदा को नमन किया। इसके पश्चात वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा- अर्चना संपन्न कराई गई। पूजन के उपरांत नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कमिश्नर श्रीकांत बनोठ का स्वागत किया।इस दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा एसडीएम जय सोलंकी सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार सरिता मालवीय, डीएसपी संतोष मिश्रा, कोतवाली थाना टीआई कंचन सिंह ठाकुर , यातायात टी आई सुनीता पटेल, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*🔴👉नवागत संभागायुक्त ने पदभार ग्रहण करने से पहले पहुंचे सेठानी घाट*...... *🔴👉किया मां नर्मदा का पूजन अर्चन*
May 11, 2026
0
