नर्मदापुरम/इटारसी। रेल पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी नीतू डाबर के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक महेंद सिंह कुल्हारा के कुशल नेतृत्व में इटारसी जीआरपी टी आई संजय चौकसे और उनकी टीम ने दुपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। जीआरपी ने पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।जिनकी कुल कीमत लगभग 13 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटी वी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजार क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी सूने स्थानों पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते थे। वारदात से पहले रेकी करते और मास्टर चाबी की मदद से कुछ ही पलों में बाइक चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखा जाता था।गिरफ्तार आरोपियों में कमल बामने, ब्रजमोहन अहिरवार और अभिषेक अहिरवार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की 16 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज होना सामने आया है।जीआरपी पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा है, ताकि अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा किया जा सके। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जीआर पी इटारसी संजय चौकसे उप निरीक्षक श्रीलाल पड़रिया, प्र आर कृष्ण कुमार यादव, प्र आर अरविंद भदौरिया, आर सुमित यादव, आर अमित कौशिक, आर शीतल, आर राजेंद्र दायमा, आर विजय पंद्राम, आर रामशंकर लोवंशी, महिला आर स्वाति की विशेष भूमिका रही है। उक्त पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
*🟢👉जीआरपी इटारसी की बड़ी कार्रवाई, 3 चोरों को गिरफ्तार कर 16 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की *
May 11, 2026
0
