नर्मदापुरम /सिवनीमालवा।जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में सिवनी मालवा थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर और उनकी टीम ने मारपीट सहित लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य आरोपी फरार है।
*👉पुलिस ने किया मामले का खुलासा*
आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि दिनांक 07/05/26 को फरियादी रामभरोस जाट उम्र 60 साल निवासी वार्ड 07 शिवपुर रोड सिवनी मालवा द्वारा थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट की गई नांग 1/2 06/05/2026 के रात्रि के लगभग 9.30 बजे फरियादी अपने घर पर था तभी 3 अज्ञात नकावपोश व्यक्तियों द्वारा अचानक घर के अंदर घुसकर फरियादी के साथ मारपीट की गई एवं धारधार हथियार से डराकर चोट पहुंचाते हुए घर मे रखे नगद 10,000 रुपये एवं सोने चांदी एवं बेन्टेक्स के आभूषण लेकर फरार हो गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप. क्र. 312/26 धारा 331 (6), 309 (6) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने तकनीकि साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही आशीष कटारे एवं अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव को अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जिन्होने पूछताछ के दौरान घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त छूरा एवं लूट का मसरुका नकदी 7,000 चांदी, बेंटेक्स के जेवर व सोने की अंगूठी जप्त कि गई ।दोनों आरोपियों द्वारा एक अन्य साथी अनिल बाथव पिता राम बाथव का घटना में सम्मिलित होना बताया गया ।जो कि घटना दिनांक से फरार है घटना मे सम्मिलित तीनो आरोपी की पहचान की जा चुकी है।एकआरोपी अनिल बाथव पिता राम बाथव घटना दिनांक से फरार हे जिसकी तलाश जारी है । पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा पूरी टीम को 5,000 रु. के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरी सुधाकर बारस्कर, उनि नागेश वर्मा, सउनि बलराल सिरसाम, प्र. आर. प्रीतम बाबरिया, प्र.आर.अशोक चौहान , आर कपिल जाट, आर. केतन, आर. गौरीशंकर, आर. अर्जुन, महिला आर. आरती, एवं सायबर सेल से आर संदीप यदुवंशी, आर दीपेश सोलंकी की सक्रिय भूमिका रही ।
