Type Here to Get Search Results !

*🟢👉नपा सभापति के पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

नर्मदापुरम/इटारसी। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में टी आई गौरव सिंह बुंदेला ओर उनकी टीम ने  विगत दिनों  खेड़ा क्षेत्र के भाजपा पार्षद के पुत्र आकाश यादव के ऊपर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

यह था मामला 

8मई 26 को फोरलेन इटारसी स्थित यादव ढाबे में कार्य करने वाले तुलसीराम अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उक्त दिनाँक में रात को  ढाबे पर मोटी तथा सिम्मा सोनकर आए जो कि सिगरेट माँगकर 1000/- रुपये की अडीबाजी करने लगे, जिस पर ढाबा संचालक आकाश यादव द्वारा पैसे तथा सिगरेट फ्री देने से मना कर दिया गया। इस बात को लेकर आरोपियों ने  आकाश पर जानलेवा हमला कर दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 418/26 धारा 296, 119(1), 118(1), 115(2), 351(3), 324(4), 3(5) बी एन एस  के तहत मामला का कायम कर विवेचना में लिया गया। जो कि इस दौरान मोण्टू की पहचान ऋषभ सनकत पिता शंकर लाल सनकत उम्र 31 वर्ष निवासी सूरजगंज इटरसी तथा सिम्मू की पहचान शुभम सोनकर पिता सुरेन्द्र सोनकर निवासी बारहबी लाईन इटारसी के रुप में हुई, जिन्हे की इटारसी से ही पकड कर अभिरक्षा में लिया गया जिनके द्वारा पूछताछ पर अपराध में शामिल अपने साथियों के नाम प्रेम कांत अहिरवार उर्फ लमची , निकेतन कहार उर्फ निक्की, कृष्णा उर्फ केशू कुमरे , यश उर्फ गोल्डी सोनकर  के द्वारा अपराध में शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई।जिस पर थाना इटारसी पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे की दिनाँक 12/05/26 को गिरफ्तार कर इटारसी न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। उक्त कारवाई में  निरीक्षक गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, सउनि गुलाब तिवारी, प्र.आर. मनमोहन अहिरवार, प्र.आर. उपेन्द्र दुबे, आर. राजकुमार झपाटे, आर.  महेन्द्र गुर्जर, आर. मनीष, आर.राजेश पवार  आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.