नर्मदापुरम/सोहागपुर। तारबाहर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिसमे विजय वंशकार, विकास वंशकार को चोट आने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में विजय पिता अर्जुन वंशकार निवासी तारबहार की रिपोर्ट पर आरोपी गुड्डा वंशकार तारबहार, राहुल पिता गुड्डा वंशकार, बिक्की पिता अशोक वंशकार, प्रदीप पिता कलीराम वंशकार, अमित वंशकार निवासी ग्राम कामती के विरुद्ध अपराध क्रमांक 289/2026 धारा -296 (बी),115(2), 351(3) , 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में कार्यवाही जारी है।
*🟢👉पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट ,दो घायल, 5 लोगों पर मामला दर्ज*
May 12, 2026
0
