Type Here to Get Search Results !

*🟣👉शिवम वेयर हाउस से 65 कट्टे गेहूं की चोरी, अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज*......*🟣👉जिले के 8 थानों में मारपीट की अलग अलग घटनाओं में 16 मामले दर्ज*

नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में जिले भर में पुलिस के द्वारा सट्टा जुआ ओर अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई की जा रही है। जिले के 4 थानों में सट्टा ओर जुआ एक्ट के पुलिस ने 11 मामले दर्ज कर 5 सटोरियों ओर एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर कारवाई की है। जिसमें स्टेशन रोड थाना पिपरिया में सट्टा एक्ट के 5 ओर सोहागपुर थाना में जुआ एक्ट के 5 और माखन नगर थाना में जुआ एक्ट का एक मामला दर्ज किया गया है।
*वेयर हाउस से 65 कट्टी गेहूं चोरी*
देहात थाना अंतर्गत शिवम वेयर हाउस पवारखेड़ा में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग 65 कट्टी गेहूं से भरे चोरी कर फरार हो गए।इस मामले में देहात थाना पुलिस ने शांति नगर निवासी फरियादी मनीष नवलानी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
*मारपीट के मामले में बढ़ोतरी*
इधर जिले के 8 थानों में मारपीट ओर जान से मारने की धमकी, गाली गलौज के 16 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं। जिसमें सोहागपुर में 3 पथरौटा में 1 देहात थाने में 2 सिवनी मालवा 2 इटारसी में 4 डोलरिया 2 बनखेड़ी में 1 ओर शिवपुर थाने में 1 मामला दर्ज हुआ है। मालाखेड़ी होली चौक पर दो पक्षों में मारपीट होने पर देहात पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.