Type Here to Get Search Results !

*🟣👉नौ माह से लापता बालिका को जीआरपी ने खोजकर उसके माता पिता को सौंपा*

नर्मदापुरम/इटारसी। ऑपरेशन विशेष मुस्कान अभियान के अंतर्गत जीआरपी इटारसी ने करीब नौ माह से लापता 14 वर्षीय बालिका को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर जिले  ढूंढकर उसके पिता को सुपुर्द कर दिया है। सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना जीआरपी इटारसी पर अपराध क्रमांक 640/25 धारा 137 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अगस्त 2025 को डिंडोरी  निवासी एक व्यक्ति ने ट्रेन से ही उसकी  बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर जीआरपी इटारसी ने अपराध क्रमांक 640/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ओर बालिका की तलाश 4शुरू कर दी। रेल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी जीआरपी इटारसी संजय चौकसे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से बालिका की तलाश जारी रखी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को राजस्थान के भरतपुर जिले के ग्राम देवलापुर में बालिका के होने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका को सुरक्षित बरामद किया।दस्तयाब बालिका को 25 मई 2026 को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अनितलाल,प्रधान आरक्षक  मुन्नालाल, आरक्षक बृजेंद्र कुमार, आरक्षक  दीपक सेन, महिला आरक्षक  स्वाति, महिला आरक्षक  प्रियंका चौधरी सहित साइबर सेल भोपाल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.