नर्मदापुरम /सिवनीमालवा।नगर में पान मसाला ‘लहर’ के बढ़ते दामों को लेकर उपभोक्ताओं और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बाजार में यह उत्पाद तय दर से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है, जिससे ग्राहकों को प्रति पाउच ₹5 तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, थोक व्यापारियों द्वारा ही खुदरा दुकानदारों को महंगे दामों पर माल दिया जा रहा है। एक फुटकर व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सिवनी मालवा में कई थोक व्यापारी ‘लहर’ को अधिक कीमत पर बेच रहे हैं, जिसके कारण खुदरा विक्रेताओं को भी ऊंचे दामों पर बिक्री करनी पड़ रही है।पान मसाला के पैकेट के अंदर एक पर्ची भी मिल रही है, जिसमें 15 पाउच वाले पैकेट की कीमत ₹250 निर्धारित बताई गई है। साथ ही पर्ची पर 9161776548 नंबर भी दर्ज है, जिस पर अधिक कीमत वसूलने की शिकायत करने के निर्देश दिए गए हैं।हालांकि, फुटकर व्यापारियों का कहना है कि जब इस नंबर पर संपर्क किया जाता है तो या तो फोन लगातार व्यस्त (बिजी) बताता है या फिर बंद आता है। कई व्यापारियों ने बार-बार कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाने से वे निराश हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है।प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषी थोक व्यापारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर सामग्री मिल सके।
*🟢👉पान मसाला मनमानी दामों में बेच रहे कुछ व्यवसाई, शिकायत नंबर भी बेअसर*
April 19, 2026
0
