Type Here to Get Search Results !

*🟣👉परशुराम जयंती पर सिवनी मालवा में भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*

नर्मदापुरम /सिवनीमालवा।भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर सिवनी मालवा नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल रहा और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवनी मालवा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत, अभिनंदन एवं पूजन-अर्चना की। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।शोभा यात्रा के स्वागत अवसर पर प्रवीण रघुवंशी, मुकेश पटेल, कल्लू रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्री परशुराम की पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख- समृद्धि और शांति की कामना की।नगर में निकली इस शोभायात्रा ने सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से संचालित होती रहीं।भगवान परशुराम  के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.