Type Here to Get Search Results !

*🟢👉शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बाप-बेटे ने मिलकर किया खूनी हमला, 1 की मौत 6 घायल*........*🟢👉नशे में शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, पुलिस कर्मी को भी चाकू मारा: आरोपी बाप बेटे फरार*

नर्मदापुरम /सिवनीमालवा।शिवपुर थाना अंतर्गत  ग्राम नाहरकोला में एक शादी समारोह उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले ओर बाप बेटे दोनों ने मिलकर चाकूबाजी कर एक व्यक्ति की जान ले ली। विवाह समारोह में भगदड़ मच गई आरोपी बाप बेटे ने मिलकर 6 अन्य लोगों को भी  घायल कर पुलिस को भी नहीं छोड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला कर एक आरक्षक को  चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह  विवाद नशे से शुरू हुआ । गांव में ही रामनारायण कीर के भतीजे की शादी चल रही थी इस दौरान अमर सिंह कीर नशे की हालत में समारोह में पहुंचे तब रामनारायण द्वारा उन्हें खाना खाने के लिए कहने पर वे भड़क गए और विवाद शुरू हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें घर भेज दिया। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। अमरसिंह अपने बेटे लोकेश कीर के साथ वापस डंडा और चाकू लेकर शादी वाले स्थान पर पहुंच गया,ओर दोनों ने आते ही हमला शुरू कर दिया। दूल्हे के चाचा हरिनारायण को सबसे पहले निशाना बनाया गया। इसके बाद बीच-बचाव करने आए दौलत कीर, रामनारायण, जय नारायण और महिला क्षमा कीर सहित अन्य लोगों पर भी चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया।इस घटना में दौलत कीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों को पहले सिवनीमालवा और फिर जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल शिवपुर थाना प्रभारी के.एन. रजक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। इस दौरान आरक्षक ओम जाट ने एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी लोकेश कीर ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर फरार हो गया।इस घटना में आरक्षक को पेट, हाथ और पैर में 9 जगह गंभीर चोटें आईं। उक्त घटना की जानकारी लगते ही जिले के पुलिस कप्तान सांई कृष्णा एस. थोटा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस  को जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देश दिए।इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। गांव में पुलिस तैनात की गई है। इधर पुलिस ने  आरोपी अमर सिंह कीर और लोकेश कीर के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज कर  आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.