नर्मदापुरम /सिवनीमालवा। ग्राम बराखड़ कला स्थित मंदिर ट्रस्टों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मामला गरमा गया है। ग्राम निवासी नीरज तिवारी ने आरोप लगाया है कि राम जानकी व राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट तथा महावीर मंदिर दूधियावड़ ट्रस्ट में वर्षों से अनियमितताएं हो रही हैं और उनकी जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। श्री तिवारी का कहना है कि वे पिछले 4 माह से कमिश्नर, कलेक्टर एवं एसडीएम सिवनी मालवा को लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इन ट्रस्टों से संबंधित अनियमितताओं की खबरें अखबारों और सोशल मीडिया पर भी सामने आ चुकी हैं।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत ट्रस्ट से जानकारी मांगी थी, लेकिन उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि ट्रस्ट अपने वित्तीय लेनदेन और रिकॉर्ड छिपाने का प्रयास कर रहा है।नीरज तिवारी के अनुसार, दोनों ट्रस्टों के पास लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि है, जिसे ट्रस्टियों द्वारा आपस में बांटकर कम दर पर दिखाया जा रहा है।इसके अलावा मुख्य मार्ग पर स्थित 40-45 दुकानों में से अधिकांश ट्रस्टियों या उनके परिजनों के पास हैं। साथ ही लगभग 2.50 एकड़ आवासीय भूमि के प्लॉट बेचकर करोड़ों रुपये की आय अर्जित करने के भी आरोप लगाए गए हैं।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ट्रस्टी अपने प्रभाव और संसाधनों का उपयोग कर जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे निष्पक्ष जांच संभव नहीं हो पा रही है। इस संबंध में एसडीएम विजय कांत राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे भी जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
*🟢👉मंदिर ट्रस्ट में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच प्रभावित करने की आशंका*.......*🟢👉बराखड़ कला के युवक ने की निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन बोला जांच जारी*
April 21, 2026
0
