Type Here to Get Search Results !

*🟢👉कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता पूर्ण गेहूं खरीदी के सख्त निर्देश*

*🟢👉कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता पूर्ण गेहूं खरीदी के सख्त निर्देश*
नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गेहूं खरीदी व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी उपार्जन समिति सदस्यों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि केवल एफएक्यू (FAQ) गुणवत्ता का गेहूं ही खरीदा जाए तथा मिट्टी या अन्य फॉरेन मटेरियल युक्त गेहूं की खरीदी किसी भी स्थिति में न की जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों को खरीदी केंद्रों का नियमित एवं सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए शुद्ध पेयजल एवं छांव की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी उपार्जन प्रक्रिया के तहत पूरी तरह से सतर्क एवं मुस्तैद रहें और किसी भी परिस्थिति पर त्वरित रूप से अपनी प्रतिक्रिया दें।बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी आपूर्ति अधिकारी श्रीमती नीता कोरी, उपसंचालक कृषि रविकांत सिंह, एवं जिला उपार्जन समिति के अन्य सदस्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.