Type Here to Get Search Results !

*🟢👉गेहूं खरीदी में अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसील पहुंचकर सौंपा ज्ञापन*......*🟢👉स्लॉट बुकिंग फेल, बड़े किसानों की खरीदी रुकी,नारेबाजी के बीच प्रशासन से जल्द समाधान की मांग*


नर्मदापुरम/सिवनी मालवा।गेहूं उपार्जन में हो रही अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस  ने  जोरदार विरोध जताते हुए एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार को मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी ‘बल्लू भैया’ के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि स्लॉट बुकिंग व्यवस्था ठीक से संचालित नहीं हो रही है, जिससे किसानों को समय पर तारीख नहीं मिल पा रही। परिणामस्वरूप किसानों की उपज मंडियों और घरों में पड़ी खराब होने की स्थिति में पहुंच रही है।ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों का गेहूं खरीदने से मना किया जा रहा है,जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिन किसानों के घर विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्य हैं, उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। वहीं सेटेलाइट सर्वे की त्रुटियों के कारण कई किसानों के पंजीयन निरस्त हो रहे हैं, जिससे वे खरीदी से वंचित हो रहे हैं।कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते” जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
[

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.