Type Here to Get Search Results !

*🟢👉स्कूटी से शराब परिवहन करते शराब माफिया गिरफ्तार* ......*🟢👉स्कूटी सहित हजारों रुपये की अवैध शराब जप्त*


नर्मदापुरम/पिपरिया ।जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी मोहित यादव के कुशल नेतृत्व में मंगलवारा थाना टी आई गिरीश त्रिपाठी और उनकी टीम ने स्कूटी पर अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा कि आरोपी शराब माफिया से स्कूटी जब्त कर 60 लीटर अवैध शराब बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति शोभापुर तरफ से पिपरिया स्कूटी क्रमांक MP 05 ZE 9534 से अवैध शराब लेकर आ रहे है उक्त स्कूटर को एक व्यक्ति जो सफेद टीशर्ट पहने हुए चला रहा है। और पीछे बैठा हुआ व्यक्ति जो लाल टीशर्ट पहने हुए है जो बीच में शराब की पेटिया रखकर पकड़े हुए है। उक्त सूचना पर पुलिस ने शोभापुर रोड जियो पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर शोभापुर तरफ से आने वाले दो पहिया वाहनो को चेक किया। जो दो व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के स्कूटी से आते दिखे जिन्हे रोककर चेक करने पर दोनों व्यक्तियों के बीच मे खाकी रंग की कुल 05 पेटिया (कार्टून) और स्कूटी के सामने चालक के पैरों के पास सफेद झोले में सफेद (प्लेन) के क्वाटर रखे मिले। स्कूटर चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछा स्कूटी चालक ने अपना नाम सौरभ पिता छोटेलाल कुचबन्दिया निवासी इतवारा बाजार कुम्हारी मोहल्ला अंबेडकर वार्ड पिपरिया एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संतोष पिता जालम सिंह अहिरवार निवासी ग्राम राइखेड़ी का होना बताया ।जिनके कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 180 एमएल के सील बंद कुल 336 क्वाटर कुल शराब 60 लीटर 480 एमएल की कुल कीमती करीबन 33600 रु एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी कीमती 60000/- रुपये की जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कर न्यायालय में  पेश किया गया।उक्त कारवाई में टी आई  गिरीश त्रिपाठी, उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र.आर. पूनमचंद चौधरी प्र आर. हेमत पटेल, आर. शिवम् वर्मा, आर. प्रतीक साहू, आर. प्रदीप सोनी। आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.