Type Here to Get Search Results !

*🟣👉शराब माफिया संदीप की अवैध शराब पुलिस ने जब्त की*......*🟣👉अवैध शराब रखने के मामले में जीजा गिरफ्तार साला फरार,6 पेटी अवैध शराब जब्त*

नर्मदापुरम / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली टी आई कंचन सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने बंजारा हिल्स कॉलोनी में शराब माफिया से 6 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में बताया गया कि  मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि, बंजारा हिल्स कॉलोनी मे निवासरत अरुण केवट अपने किराये के घर मे भारी मात्रा अवैध शराब विक्रय करने के उद्देश्य रखे हुये है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने बंजारा हिल्स कॉलोनी मे किराए में मकान में रहने वाले अरुण केवट  मकान पर दबिश देकर तलाशी ली ।इस दौरान मकान के अंदर रखी 06 पेटी अवैध देशी शराब मदिरा प्लेन कीमत करीबन 18,000/- रु बरामद की। उक्त शराब को जप्त कर अरुण केवट पिता सालगराम केवट बंजारा हिल्स कॉलोनी से पूछताछ की गई । आरोपी ने बताया कि उक्त शराब मेरे साले संदीप कहार नि. पीली खंती की है।जो कि उसने मुझे घर से बेचने के लिये बोला था। पुलिस ने मामले में अरुण केवट एवं संदीप कहार के विरुद्ध 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया ।प्रकरण मे संदीप कहार की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गयी है।प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका टी आई कंचन सिंह ठाकुर, उनि. अनुज बघेल, प्र. आर. रितेश यदुवंशी, प्र. आर. राजकुमार तिवारी, प्र. आर. पुष्पेंद्र भदौरिया, आर. अजमेश चंद्रोल, आर. आशीष राजपूत, आर हरीश, आर नीलेश दौड़के एवं आर. संतोष धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.