नर्मदापुरम / नारी शक्ति मंच की मातृशक्तियों ने मातृशक्ति को 33 फीसदी आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 की राह में रोड़ा बनने वाले महिला विरोधी विपक्ष (इंडी अलायंस ) के खिलाफ जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवतीयां और महिलाओं शामिल हुई। सभी ने एक स्वर में विपक्षी पार्टियों के खिलाफ नारेबाजी की एवं नारी शक्ति बिल फेल होने के विरोध में जन आक्रोश पद यात्रा निकाली। हरियाली चौक के पास महिलाएं एकत्र हुई यहां महिलाओं ने इंडी गठबंधन को जमकर कोसा। पहले आईएनडीआई गठबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया। फिर हाथों में तख्तियां लेकर सभी महिलाओं ने पदयात्रा निकाली। केंद्र सरकार द्वारा मातृशक्ति को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026’ का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ यह प्रदर्शन हुआ। इस ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ के जरिए महिलाओं ने विपक्षी गठबंधन के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा प्रधानमंत्री द्वारा पेश किया बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था लेकिन विपक्ष इस राह में रोड़ा अटकाकर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहा है। देश की मातृशक्ति अब जागरूक हो चुकी है और अपने अधिकारों के हनन को बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने विपक्षी गठबंधन के पुतले पर चप्पलें भी बरसाईं, फिर पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नपाध्यक्ष नीतू यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, ज्योति चौरे, वंदना दुबे, नीरजा फौजदार, चंचल राजपूत, रजनी यादव, ज्योति रैकवार, प्रेमा पांडे, रोमा नारोलिया, वर्षा भंडारी, हीरामणि भावसार, जयबाला निगम सहित भाजपा झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा, प्रशांत दीक्षित, भाजयुमो आईटी सहप्रभारी धर्मेंद्र राठौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, भाजपा पूर्व नगरमंत्री मनीष परदेशी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, नंदकिशोर यादव , सुमित गौर, विशाल दीवान, दीपक हेमनानी, राजेश रैकवार, कमल चव्हाण, रहमान खान, दुर्गेश मिश्रा, प्रवेश सोनी, कृतिक शिवहरे , सागर संतोरे सहित कई महिलाएं और युवतियां शामिल रही।
*🟢👉नारी शक्ति मंच की मातृशक्तियों ने किया विरोध प्रदर्शन* .......*🟢👉महिला विरोधी विपक्ष (इंडी अलायंस) के खिलाफ जन आक्रोश*
April 22, 2026
0
