नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली टी आई कंचन सिंह ठाकुर और उनकी टीम के द्वारा मादक पदार्थों, सट्टा,जुआ ,अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी श्रृंखला में कोतवाली पुलिस ने नगर में चल रहे सट्टा लिखने वाले कुछ सटोरियों पर करवाई की है। पुलिस ने बताया कि अंकित नामदेव रामगंज ,डालचंद जाटव दशहरा मैदान ,विजय चौहान कुम्हार गली अजय वुधोलिया जुमेराती को गिरफ्तार कर उनके पास से सट्टा पर्ची, एक लीड पेन, नगदी जब्त की गई। पकड़े गए सटोरियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत कारवाई की गई है।
*🟢👉कोतवाली पुलिस ने सट्टा लिखते 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया*
April 22, 2026
0
