Type Here to Get Search Results !

*🟢👉विद्यार्थियों को दिखाई उज्जवल भविष्य की दिशा*........*🔴👉स्प्रिंगडेल्स स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन*


नर्मदापुरम।स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल में 11 अप्रैल 2026 को सीनियर सेकेंण्डरी विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावशाली एवं मार्गदर्शक करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात करियर काउंसलर एवं रिसोर्स पर्सन  अपूर्व वैष्णव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर मार्गदर्शन दिया।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि करियर का चयन केवल अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रुचि, क्षमता और बदलते समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर करना चाहिए। उन्होंने डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग, डिजाइनिंग और फॉरेंसिक साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।सत्र के दौरान समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण एवं निरंतर प्रयास के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ संवाद के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावी बन गया।इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने बताया कि विद्यालय का करियर काउंसिलिंग सेल प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता, इच्छा और पालकों की अपेक्षा के अनुसार करियर चयन कर उचित मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है, जिसमें पूरे वर्ष देश के विशेषज्ञ आकर बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। आज के कार्यक्रम में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्रा भव्या चौबे ने आभार व्यक्त किया।यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ और उन्हें अपने करियर के प्रति नई दिशा एवं आत्मविश्वास प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.