Type Here to Get Search Results !

*🔴👉आंगनवाड़ी केंद्र बंद मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी, बच्चों को नहीं मिल रहा पोषण आहार*


नर्मदापुरम /सिवनीमालवा।ग्राम पंचायत बारासेल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। शुक्रवार को जब ग्रामीण महिलाएं आंगनवाड़ी पहुंचीं, तो केंद्र बंद मिला। महिलाओं ने बताया कि पिछले दो दिनों से आंगनवाड़ी केंद्र नहीं खुल रहा है, जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।ग्रामीणों के अनुसार, आंगनवाड़ी में बच्चों को पिछले कुछ समय से पोषण आहार एवं नाश्ता नहीं मिल रहा है। इसी कारण बच्चों का आना भी बंद हो गया है। महिलाओं ने बताया कि जब बच्चों को भोजन और देखभाल की सुविधा नहीं मिलती, तो वे आंगन वाड़ी भेजने में असमर्थ हैं।वहीं, जानकारी के अनुसार कस्तूरी बाई पिछले 9 महीनों से रसोइया के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुचारू नहीं हो पा रही हैं।इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग नंदरवाड़ा सेक्टर की पर्यवेक्षक सारिका साध ने बताया कि यदि आंगनवाड़ी बंद है तो उन्हें इसकी कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि कुक की सैलरी कार्यालय से दी जाती है, और यदि भुगतान नहीं हुआ है तो संबंधित कुक द्वारा भी कार्यालय में कोई संपर्क या शिकायत नहीं की गई है। इस मामले की जानकारी उन्हें अब मिली है और मौके पर जाकर जांच करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि आंगनवाड़ी केंद्र को नियमित रूप से संचालित किया जाए और बच्चों को समय पर पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी सेहत और विकास पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.