Type Here to Get Search Results !

*🟢👉सड़कों पर सामग्री रखकर मार्ग अवरुद्ध करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई*..........*🟢👉सामग्री की जब्त, दुकानदार के विरुद्ध कारवाई*

नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में टी आई गौरव बुंदेला और उनकी टीम के द्वारा शहर में बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कारवाई की गई।इस दौरान इटारसी के पहली लाइन से राजस्थान स्वीट के बाजू में गृह संसार सेल का रोड पर रखा हुआ समान जब्त किया गया। जिसके कारण यातायात बाधित होने के कारण पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाने पर अपराध क्रमांक 312/26 धारा 285 बीएनएस के तहत मोहम्मद सोहब शाह के विरुद्ध कायम किया गया ।पुलिस द्वारा बताया कि अतिक्रमण व्यवस्था सुधारने हेतु समय समय पर इस तरह की कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.