नर्मदापुरम।जिला कलेक्टर के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी ओर पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ मुहिम चलाकर कारवाई की। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि आबकारी एवं पुलिस टीम की संयुक्त कारवाई में बालागंज एवं बंगाली कालोनी क्षेत्र में दबिश दी गई।बालागंज क्षेत्र में दबिश के दौरान 02 पेटी अवैध देशी मदिरा ,1 पेटी बियर और 35 लिटर हाथ भट्टी मदिरा, 2200 kg महुआ लहने जप्त की गई।बंगाली कॉलोनी में कार्यवाही के दौरान देशी मदिरा प्लेन की कुल 40 पाव अवम 10 लिटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। अवैध मदिरा को जप्त कर 5 आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।उक्त कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं।जप्त मदिरा एवं वाहन का कुल अनुमानित मूल्य ₹230,000/- (2 लाख तीस हजार मात्र) आंका गया है।उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार, अशोक माहोरे, हेमंत चौकसे,के. के. पडरिया, हितेश कुमार आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्गाप्रसाद मांझी, रघुवीर प्रसाद निमोदा, धर्मेंद्र वारंग, भावना यादव, सुरेश, नगर सैनिक रामोतार यादव ,संतोष शुक्ला आदि तथा पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।
*🟢👉आबकारी और पुलिस की संयुक्त कारवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त*.........*🟢👉35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा सहित 2200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त*
April 12, 2026
0
