नर्मदापुरम। जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के कुशल नेतृत्व में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्यवाही की। बताया गया कि शहर में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बालागंज, बंगाली कॉलोनी, रायपुर,मालाखेड़ी क्षेत्र में दबिश दी गई।बालागंज क्षेत्र में दबिश के दौरान 20 लिटर हाथभट्टी मदिरा, 06 नग बियर, मदिरा तथा 1200 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।अवैध मदिरा को जप्त कर कुल 06 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।जप्त मदिरा व सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य ₹130,000/- (एक लाख तीस हजार रुपए) आंका गया है।उक्त प्रकरण नर्मदापुरम वृत्त 'अ ' प्रभारी हेमंत चौकसे द्वारा कायम किए गया। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार, राहुल ढोके, आबकारी उपनिरीक्षक के. के. पडारिया, आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा, धर्मेंद्र वारंग, यादव, सुरेश, नगर सैनिक , संतोष शुक्ला सहित पुलिस बल का विशेष सहयोग रहा।
*🟣👉आबकारी और पुलिस टीम की संयुक्त कारवाई*.........*🟣👉अवैध शराब बेचने वाले माफियाओं के अड्डों पर छापेमारी*
April 26, 2026
0
