Type Here to Get Search Results !

*🟣👉कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने “नीर पखेरू अभियान” का किय शुभारंभ*

नर्मदापुरम। जिला कलेक्टर कलेक्टर  सोमेश मिश्रा ने “नीर पखेरू अभियान” का शुभारंभ किया।इस दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं स्कूली बच्चों को पखेरू (जल पात्र) वितरित किए गए । सभी से आग्रह किया गया कि वे अपने घरों, छतों एवं आसपास के स्थानों पर पखेरू लगाकर पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें।साथ ही कलेक्टर कार्यालय के बाहर पखेरू में पानी भरकर रखा, जिससे पक्षियों को भीषण गर्मी में सहज रूप से जल उपलब्ध हो सके।सभी को इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक लोगों को पखेरू लगाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।ताकि अधिक से अधिक पक्षियों को जीवनदायिनी राहत मिल सके।इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन सहित जिले के सभी अधिकारी एवं पत्रकार  उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.