Type Here to Get Search Results !

*🟢👉ग्रामीण क्षेत्रों में केबल वायर चोरों का आतंक, चार गांवों के 31 किसानों के खेतों से केवल वायर चोरी*

नर्मदापुरम/सिवनीमालवा । इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के खेतों में पानी की सिंचाई के लिए लगी मोटरों के केबल वायरो की चोर निशाना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि 
शनिवार की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों द्वारा चार गांव के 31 किसानो  के  खेतों से ट्यूबवेल की केवल वायर चोरी कर कर ले गए। किसानों ने इस घटना की शिकायत सिवनीमालवा थाने में आकर की है।किसानों ने बताया कि ग्राम रानीपुर, झिन्नापूरा,सांटई  और लोखरतलाई के लगभग 31 से अधिक किसानों की ट्यूबवेल से डीपी तक आने वाली केवल लाइन को अज्ञात चोर द्वारा चुरा कर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग गांव में घूम रहे थे। ऐसा पता नहीं था की रात को केवल वायर चोरी कर ले जाएंगे ।पुलिस ने किसानों से आवेदन लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके पूर्व भी माखन नगर के आरी, इटारसी के कुछ गांवों में इस तरह की घटना सामने आई है। इस तरह की घटनाओं से किसान भयभीत हैं। जिसमें इन किसानों को हजारों का नुकसान हो गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.