Type Here to Get Search Results !

*🟣👉देर रात भीषण सड़क दुर्घटना,5 लोगों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम*....... *🟣👉विवाह समारोह से लौट रहे लोगो की टवेरा गाड़ी -ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई 5 लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल*

नर्मदापुरम। माखन नगर थाना अंतर्गत नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास देर रात एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत की हो गई है। बताया जा रहा है कि टवेरा वाहन ओर ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर में यह सड़क दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि माखन नगर  के  महेंद्रबाड़ी गांव के रहने वाले कुछ लोग बुधनी में एक विवाह समारोह शामिल होकर टवेरा वाहन से वापस माखन नगर लौट रहे थे।  इस दौरान नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास देर रात उनकी टवेरा कार की ट्रैक्टर -ट्रॉली से जबर्दस्त तरीके से टकरा गई।इस  भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई ।जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे के करीब की बताई जा रही है। बुधनी में राघवेंद्र मोरप्पा की शादी समारोह से लौट रहे महेंद्रवाड़ी और माखननगर के महेंद्र बाड़ी के  लोग टवेरा कार में बैठे थे।इस हादसे में शुभम मोरप्पा, निवासी महेंद्रवाड़ी, विनीत यादव महेंद्रवाड़ी, साहिल यादव महेंद्रवाड़ी हरि सिंह महेंद्र वाड़ी , संतोष प्रजापति निवासी ठाकुर मोहल्ला माखननगर की मौत की सूचना है। घायलों को स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से नर्मदापुरम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों का इलाज चल रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमॉर्टम सोमवार को किया जाएगा। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद माखन नगर के महेंद्र बाड़ी गांव में मातम पसरा हुआ है।इस संबंध में माखन नगर थाना प्रभारी अनूप उईके ने बताया कि घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से 4 महेंद्र बाड़ी गांव के है ओर एक मृतक माखन नगर का निवासी है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.