Type Here to Get Search Results !

*🟢👉जिले के पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में दोहरे हत्याकांड का खुलासा*........*🟢👉पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के फरार इनामी आरोपी को जंगल से गिरफ्तार किया*


नर्मदापुरम। जिले के ऊर्जावान पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में  एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान और इटारसी एस डी ओ पी वीरेन्द्र मिश्रा कुशल नेतृत्व में शिवपुर थाना प्रभारी , सेमरीहरचंद चौकी प्रभारी, रामपुरा थाना प्रभारी ओर उनकी टीम ने दोहरे हत्या कांड में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।

यह है मामला 

वैवाहिक समारोह में हत्या एवं पुलिस पर हमला करने वाला 20,000 का इनामी आदतन अपराधी गिरफ्तार 
दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना शिवपुर अंतर्गत ग्राम नाहरकोला निवासी सीताराम कीर के यहां विवाह कार्यक्रम में आए जयनारायण कीर एवं अन्य लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर गांव में ही रहने वाले अमर सिंह एवं उसके बेटे लोकेश कीर के मध्य विवाद होने पर आरोपी अमर सिंह कीर द्वारा डंडे एवं लोकेश कीर द्वारा धारदार हथियार (चाकू) से दौलतराम कीर, जयनारायन कीर, हरीनारायण कीर एवं क्षमा बाई कीर पर हमला करते हुए सभी को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया । जिसमें सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु शासकीय चिकित्सालय सिवनी मालवा ले जाने पर दौलतराम कीर को गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । उक्त घटनाक्रम के आधार पर थाना शिवपुर में अपराध क्र. 102/ 2026 धारा 296(06), 118(1), 100(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया । तदोपरांत जब पुलिस की टीम आरोपी अमर सिंह एवं लोकेश कीर को पकडने पहुंची तो आरोपी लोकेश कीर द्वारा शिवपुर थाने में पदस्थ आर. ओमप्रकाश जाट पर धारदार हथियार (चाकू) से हमला कर घायल कर दिया एवं घटनास्थल से भाग निकला । उक्त आरक्षक को उपचार हेतु तत्काल शासकीय चिकित्सालय सिवनी मालवा रेफर करते हुए थाना शिवपुर में आरोपी लोकेश कीर के विरुद्ध एक और अपराध क्र. 103/2026 धारा 109(1),132,121 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया । घटनाक्रम डबल मर्डर एवं पुलिस पर हुए हमले को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक  अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में पृथक-पृथक टीमें गठित की गई। आरोपी लोकेश कीर की गिरफ्तारी बावत पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा 20,000 रु. के ईनाम की उद्घोषणा की गई । पृथकृ-पृथक पुलिस टीमों द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु  अलग- अलग स्थानों पर लगातार दबिश दी गई । इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए आरोपी लोकेश कीर पिता अमर सिंह कीर को गंजाल नदी के किनारे कोलगांव के जंगलों से दिनांक 25/04/26 के रात्रि 22 बजे पकडा गया। घटना के अन्य आरोपी अमर सिंह को दिनांक 22/04/26 को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। साथ ही आरोपी लोकेश कीर द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गए धारादार हथियार (चाकू) को भी आरोपी के बताए स्थान से जब्त कर लिया गया है एवं आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में प्रस्तुत किया जा रहा है । आरोपी लोकेश कीर पिता अमरसिंह कीर उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम नाहरकोला एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी (01) अप. क्र. 41/2021 धारा 354,354(घ),354-D आईपीसी, 11/12 पोक्सो एक्ट (02) अप. क्र. 75/2022 धारा 294,323,34,506 आईपीसी (03) अप. 117/2024 धारा 115(2), 296 आईपीसी के कुल 03 अपराध पंजीबद्ध है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवपुर उनि के एन रजक, उनि विवेक यादव, उनि संजीव पवार, सउनि अनिल ठाकुर, प्र.आर. विशाल कृपाराम, आर. पवन, अशोक, दीपक शिवम एवं सायबर सेल से आर. संदीप एवं दीपेश की सक्रिय भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.