Type Here to Get Search Results !

*🟢👉 सिवनीमालवा बस स्टैंड परिसर में पुलिस व डॉक्टरों ने दी सीपीआर की ट्रेनिंग*


नर्मदापुरम /सिवनीमालवा।स्थानीय बस स्टैंड पर पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने की महत्वपूर्ण तकनीक सिखाई गई।कार्यक्रम में डॉक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में समय पर सीपीआर देने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने उपस्थित लोगों को सीपीआर देने की सही विधि का प्रायोगिक प्रदर्शन भी कर बताया।इस अवसर पर यातायात प्रभारी बलराम सिरसम एवं सुमित काजवे सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसी जीवन रक्षक तकनीकों को सीखकर जरूरतमंदों की मदद करें।
कार्यक्रम के दौरान बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भी प्रशिक्षण में भाग लिया और सीपीआर की प्रक्रिया को समझा। इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता के लिए बेहद उपयोगी बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.