Type Here to Get Search Results !

*🟣👉रेल्वे स्टेशन पर रेल्वे सुरक्षा बल की कारवाई,70 गिरफ्तार 66 हजार जुर्माना वसूला*


नर्मदापुरम/इटारसी। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ. अभिषेक के निर्देशन में चलाए जा रहे  विशेष अभियान के तहत  रेल्वे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने अवैध वेंडरों सहित अन्य पर करवाई करते हुए एक ही दिन में 70 लोगों को गिरफ्तार कर 66 हजार का जुर्माना वसूला है।आरपीएफ इटारसी ने स्टेशन परिसर, आउटर और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न रेल अधिनियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 70 व्यक्तियों को रंगे हाथों दबोचा गया। इन सभी आरोपियों को भोपाल स्थित माननीय रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर कुल 66,000 रुपये का आर्थिक दंड लगाया। बताया गया कि आरपीएफ द्वारा गठित विशेष टीमों ने जहा अवैध वेंडरों को पकड़ा वही अन्य अराजक तत्वों के ख़िलाफ़ भी करवाई की । इस दौरान 25 अनाधिकृत वेंडर ,आरक्षित कोचों मे अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 32 पुरुष 21 महिला कोच + 11 दिव्यांग कोच पटरी पार करने और प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमने वाले 12 , बिना ठोस कारण ट्रेन रोकने वाला 1 व्यक्ति  पर करवाई की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.